मंगूभाई पटेल से मिले समाजसेवी डॉ. अनिल काशी मुरारका, दिव्यांग बच्चों संग बांटीं खुशियां।



भोपाल। मुंबई की प्रमुख उद्योग संस्था 'मिराकेम इंडस्ट्रीज' के प्रबंध निदेशक एवं जाने-माने समाजसेवी डॉ. अनिल काशी मुरारका ने अपने भोपाल प्रवास के दौरान लोक भवन में मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल से सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश के वरिष्ठ चित्रकार राज सैनी द्वारा निर्मित रवींद्रनाथ टैगोर एवं बंकिम चंद्र चटर्जी के चित्र, शाल, श्रीफल तथा श्री गणेश प्रतिमा राज्यपाल को भेंट स्वरूप अर्पित की गई।



राजभवन में मुलाकात के पश्चात डॉ. मुरारका ने सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए 'उमंग वेलफेयर सोसाइटी' का दौरा किया। यहाँ संस्था की प्रबंध निदेशक दीप्ति पटवा एवं प्राचार्य अजय शर्मा की उपस्थिति में उन्होंने दिव्यांग बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। डॉ. मुरारका ने बच्चों के साथ वक्त बिताकर संस्था द्वारा समाज के विशेष वर्ग के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों को अनुकरणीय बताया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने