नरसिंहपुर केसरी के लिए विशेष खबर
पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने नव-नियुक्त जिला अधिवक्ता संघ पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं, ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी रक्षा-सूत्र
*नरसिंहपुर।* जिले की राजनीति के अजातशत्रु और पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल के निज निवास पर आज आत्मीयता और स्नेह का संगम देखने को मिला।
आज पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल ने अपने नरसिंहपुर स्थित निवास पर नव-नियुक्त जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष *एड. सुधेश वैद्य, एड. विष्णु श्रीवास्तव एवं एड. जलज खेमरिया* से आत्मीय भेंट की।
श्री पटेल ने तीनों अधिवक्ताओं को माल्यार्पण कर नवीन दायित्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज की रीढ़ हैं और न्याय प्रणाली के सजग प्रहरी हैं। आप सभी के नेतृत्व में जिला अधिवक्ता संघ नई ऊंचाइयों को छुएगा और अधिवक्ताओं के हितों के लिए सशक्त आवाज बनेगा, ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने भी पूर्व मंत्री जी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया।
*ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधा रक्षा-सूत्र*
इसी क्रम में आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने नरसिंहपुर निवास पधारकर पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल को स्नेहपूर्वक राखी बांधी।
राखी के इस पावन पर्व पर बहनों ने उनके दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त होने का आशीर्वाद दिया। श्री पटेल ने बहनों के इस आत्मीय स्नेह और शुभाशीष के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा - "यह रक्षा-सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और सेवा के संकल्प का प्रतीक है।"


