नहीं रहे डॉ. अजय सिंह चौहान...चिकित्सा जगत ने खोया एक कुशल और समर्पित चिकित्सक

 


नरसिंहपुर केसरी | शोक संदेश

नरसिंहपुर. जिले के जाने-माने चिकित्सक डॉ. अजय सिंह चौहान* का आज मुंबई में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थता के कारण मुंबई में इलाजरत थे।


डॉ. अजय सिंह चौहान *डॉ. वाय. एस. चौहान मेमोरियल हॉस्पिटल, नरसिंहपुर* के संचालक एवं *श्री संजय सिंह चौहान* के अग्रज थे। मरीजों के प्रति अपनी निष्ठा, विनम्र व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा के कारण वे सभी के दिलों में विशेष स्थान रखते थे। 


उनके निधन से पूरे जिले में शोक की लहर है। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।


*नरसिंहपुर केसरी परिवार* ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।


*💐 विनम्र श्रद्धांजलि 💐*  

*ॐ शांति 🙏🏼*

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने