डाटा ऑपरेटर को 3 हजार लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ धर दबोचा




कार्यवाही देखते ही तहसीलदार भाग खड़ी हुई



जबलपुर/गाडरवारा/ नरसिंहपुर केसरी नरसिंहपुर जिले की तहसील गाडरवारा में कार्यरत महिला तहसीलदार प्रियंका नेताम के सरकारी कामकाज  आशीष श्रीवास्तव डाटा एंट्री ऑपरेटर करता था। तहसील में आने वाले आवेदकों के मामले को आगे बढ़ाने के लिए वह तहसीलदार के बेहाफ में कामकाज की औपचारिकता  तैयार करता था। इसी बीच आवेदक आशीष कौरव अपनी जमीन के नक्शा दुरुस्ती के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन किया था। महिला तहसीलदार प्रियंका नेताम के बगैर हस्ताक्षर के नक्शा दुरुस्ती आवेदक की नहीं हो सकती थी।  जिसके  कारण  बाबू अजय श्रीवास्तव ने आवेदक से 5 हजार की मांग रखी वहीं लेनदेन के बाद 3 हजार में नक्शा दुरुस्ती करने का  सौदा हुआ । जैसे ही भ्रष्ट ऑपरेटर  ने केमिकल से रंगे 3 हजार हाथ में पकड़े मौके की तलाश में मौजूद लोकायुक्त दल ने तुरंत ही बाबू को धर दबोचा।  जैसे ही कार्यालय में लोकायुक्त की धमक सुनाई दी तभी मौजूद तहसीलदार प्रियंका नेताम मौका देखकर भाग खड़ी हुई।   कार्यवाही के दौरान निरीक्षक बृजमोहन नरवरिया जितेंद्र यादव राहुल गजभिए आदि दल के अन्य सदस्य मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने