कलेक्टर ने करेली तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश



करेली|कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  रजनी सिंह ने बुधवार को करेली तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व एवं लोक सेवा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालयों का निरीक्षण करते हुए लंबित एवं निराकृत राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की तथा प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त होने वाले आवेदनों की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से आवेदन प्राप्त होने, पंजीयन, समय-सीमा में निराकरण तथा आमजन को दी जाने वाली सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि नागरिकों को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।


कलेक्टर ने कार्यालय में संधारित नकल पंजी एवं दायरा पंजी का भी अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, रिकॉर्ड के नियमित अद्यतन तथा कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने