परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह का दौरा कार्यक्रम



नरसिंहपुर केसरी |गाडरवारा/प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह शुक्रवार 31 जुलाई को गाडरवारा के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और गणमान्यजनों से भेंट करेंगे।


      जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह शुक्रवार 31 जुलाई की सुबह 11 बजे जमाडा वायपास रोड गाडरवारा में "दक्षिणम हेरिटेज" के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद प्रात: 11:30 बजे सेवा सदन, लक्ष्मी टाउनशिप गाडरवारा में क्षेत्रीय गणमान्यजनों से भेंट करेंगे। इसके पश्चात गाडरवारा में सायं 5:30 बजे श्री ज्ञान कोचर, सायं 6 बजे गोपाल विश्नोई एवं 6:30 बजे  अरुण बडकुर के  निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात् मंत्री श्री सिंह रात्रि 8 बजे लोलरी पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रखा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने