सांड बेलगाम, पार्षद पशुवाहन में कैद: नगर पालिका की नींद तोड़ने का अनोखा तरीका

 


नरसिंहपुर केसरी

शहर में आवारा सांडों के आतंक से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कांग्रेस पार्षद दल ने सीएमओ को सौंपा अल्टीमेटम*

नरसिंहपुर, 25 अगस्त। शहर में आवारा सांडों का आतंक अब हद पार कर चुका है। गुदरी क्षेत्र में बीते दिन एक बेकाबू सांड ने जमकर उत्पात मचाया, जिसमें दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए और कई लोग घायल हो गए। इसके बाद नगरवासियों में भारी आक्रोश है।

इसी घटना के विरोध में आज कांग्रेस पार्षद दल ने नगर पालिका सीएमओ को अल्टीमेटम सौंपा और अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पार्षद स्वयं नगर पालिका की ट्राली (पशुवाहन) में बैठ गए और खुद को कैद कर लिया।

पार्षदों का कहना था कि जब नगर पालिका शहर से सांडों को बाहर नहीं निकाल पा रही है, तो जनप्रतिनिधियों का पशुवाहन में बैठना ही सुरक्षित है। उनका साफ संदेश था कि या तो सांडों को तत्काल शहर से बाहर कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए, या फिर हमें ही बंद करके बाहर कर दिया जाए।

पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

फोटो कैप्शन - पशुवाहन में बैठकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते कांग्रेस पार्षद।*

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने