जिला भाजपा अध्यक्ष कार्यालय में हुआ सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम, सरपंच, पंच, जनपद सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
अमित पाठक पत्रकार विकास परिषद अध्यक्ष तहसील हर्रई
अमरवाड़ा छिंदवाड़ा / अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह के नेतृत्व में जिला भाजपा अध्यक्ष कार्यालय में छिंदवाड़ा जिले के भाजपा प्रभारी बवला शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, भाजपा पूर्व महामंत्री उत्तम ठाकुर, टीकाराम चंद्रवंशी, दीपक नेमा, शैलेंद्र पटेल,के सामने आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा का दामन थाम लिया।
सामने आई भाजपा सदस्यता ग्रहण सूची विधानसभा अमरवाड़ा में कुल 21 नाम दर्ज हैं। खास बात यह है कि सूची में शामिल कई लोगों के सामने उनके कांग्रेस से जुड़े पद और जिम्मेदारियां भी दर्ज हैं। इनमें वर्तमान कांग्रेस क्षेत्रीय अध्यक्ष घोगरी जमना प्रसाद परतेती, कांग्रेस जनपद सदस्य साजवा मकर लाल इनवाती, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता छोटे लाल सलाम, बिज्जू उइके, रामकिशोर इनवाती, कृष्णा उइके और जयकुमार यादव सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं।
इसके साथ ही क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से जुड़े सरपंच और पंचों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सूची में रामू उइके, रामदास सलाम, राम प्रसाद इनवाती, भूमन लाल धुर्वे, सीताराम धुर्वे, शिवप्रसाद परतेती, दुर्गेश उइके, मकल सिंह उडके, सुनील पंद्राम, अमल चंद उइके और रामकुमार सिरसाम सहित कई जनप्रतिनिधियों के नाम दर्ज हैं।
विधायक राजा कमलेश शाह ने किया नवागत कार्यकर्ताओं का स्वागत
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में विधायक राजा कमलेश शाह ने भाजपा में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने नवागत कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विधायक के नेतृत्व में हुए इस सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को अमरवाड़ा विधानसभा की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों, सरपंचों, पंचों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने से क्षेत्र में राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है।
कांग्रेस के मजबूत चेहरों का भाजपा में आना बना चर्चा का विषय
अमरवाड़ा विधानसभा के अलग-अलग ग्रामों से कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं के भाजपा में आने को स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेष रूप से कांग्रेस संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के भाजपा में शामिल होने से आने वाले दिनों में इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों की राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है।
भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवागत सदस्यों का स्वागत किया गया। सभी ने भाजपा की विचारधारा के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने तथा क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कुल मिलाकर अमरवाड़ा विधानसभा में कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका और भाजपा के लिए संगठनात्मक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है।

