नवीन नगर पदाधिकारियों की हुई घोषणा, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
गोटेगांव श्रेया होटल में विश्व हिंदू परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गई। प्रांतीय बलों उपासना प्रमुख अनुज परिहार ने संगठन की कार्यप्रणाली एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। प्रांतीय पदाधिकारी मनीष पाठक ने हिंदू समाज से जुड़े वर्तमान विषयों एवं चुनौतियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
गोटेगांव प्रखंड मंत्री महेंद्र उपाध्याय ने भी संगठन की गतिविधियों और कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। बैठक में नगर संगठन के नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शंकर राय, नगर मंत्री आदर्श केवट, बजरंग दल नगर संयोजक ऋतिक विश्वकर्मा तथा नगर गौ रक्षा प्रमुख सिद्धांत जैन सहित अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
इस अवसर पर शानू नेमा, राज दुबे, दिनेश सोनी, अनुज नामदेव, देवांश रजक, अनंत केशरवानी, ओमप्रकाश, रंजीत पटवा, मुकेश कुशवाहा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया।
विहिप की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

.jpeg)