कलेक्टर ने नगरीय निकायों की समीक्षा की, बाढ़ आपदा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

 


नगरीय निकायों की कलेक्टर ने की समीक्षा

बाढ़ आपदा प्रबंधन, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन की हुई समीक्षा

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के निर्देशों का पालन करने के निर्देश

सीएमओ अगले चार माह में किए जाने वाले कार्यों का वर्क प्लान तैयार करे




कलेक्टर  रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिले के नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की समीक्षा बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में नगरीय निकायों में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में बाढ़ आपदा प्रबंधन, नाले-नालियों की साफ-सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता सर्वेक्षण-2026, पौधारोपण को एजेंडे में शामिल किया गया।


      बैठक में नगरीय निकायों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए नगरीय निकायों में बनाए गए बाढ़ कंट्रोल रूम, नोडल अधिकारियों तथा संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के रहवासियों के लिए ठहरने एवं भोजन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। नरसिंहपुर सहित गाडरवारा, करेली, गोटेगांव, तेंदूखेड़ा, सालीचौका, सांईखेड़ा और चीचली नगरीय क्षेत्रों में संभावित प्रभावित क्षेत्रों तथा आश्रय स्थलों की जानकारी प्रस्तुत की गई।


नाले-नालियों की सफाई और कचरा प्रबंधन पर विशेष जोर


      नगरीय क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति से बचाव के लिए नाले-नालियों की साफ-सफाई की प्रगति की समीक्षा की गई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर नगरपालिका क्षेत्र के 16 प्रमुख नालों और 168 नालियों की सफाई की जा चुकी है। अन्य नगरीय निकायों में भी प्रमुख नालों एवं नालियों की सफाई का कार्य किया गया है।


      बैठक में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था, डंप साइट से कचरा उठाने, कचरा पृथक्करण तथा स्वच्छता संबंधी जागरूकता गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। नगरीय निकायों द्वारा स्वच्छता की पाठशाला, घर-घर कचरा संग्रहण एवं पृथक्करण, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर तथा कचरा मुक्त सार्वजनिक स्थलों के लिए जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं।


स्वच्छता सर्वेक्षण और पौधारोपण की समीक्षा


      बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 के लिए नगरीय निकायों की तैयारियों एवं उनकी प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही वर्ष 2026 के लिए निर्धारित पौधारोपण लक्ष्यों के विरुद्ध खोदे गए गड्ढों, रोपित पौधों तथा पोर्टल पर दर्ज जानकारी की स्थिति देखी।


      नगरीय निकायों में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न निकायों द्वारा घरों में अलग-अलग डस्टबिन रखने, गीले कचरे से खाद बनाने, कपड़े के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने,दुकानदारों को समझाईश देकर दुकान के सामने डस्टबिन का उपयोग तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने जैसी नवाचार गतिविधियां भी संचालित करने के निर्देश समस्त सीएमओ को दिए।उन्होंने कहा कि सभी सीएमओ अगले चार माह में किए जाने वाले कार्यों का वर्क प्लान तैयार करे।साथ ही गाडरवारा और नरसिंहपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्कशॉप भी आयोजित किए जाने के निर्देश बैठक में दिए।


      बैठक में नगरीय निकायों के अधिकारियों को योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति पर सतत निगरानी रखने तथा नागरिकों को बेहतर नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने के संबंध में समीक्षा की गई। बैठक में समस्त सीएमओ, उप यंत्री, सहायक यंत्री मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने