सीवरेज निर्माण कार्य में मिली अनियमितताओं पर नगरपालिकाध्यक्ष ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

 


नरसिंहपुर। नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्य को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच नगरपालिकाध्यक्ष नीरज महाराज ने शनिवार को शास्त्री वार्ड में चल रहे निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं और स्थानीय समस्याओं को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।



नगरपालिकाध्यक्ष ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मौके पर नागरिकों को हो रही परेशानियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सीवरेज निर्माण के दौरान आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।

बारिश के मौसम को देखते हुए नालियों में जाम की समस्या को दूर करने के साथ-साथ कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने और जलभराव जैसी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजेन्द्र सिंह लोधी, सहायक यंत्री प्रतिमा ठाकुर, शास्त्री वार्ड पार्षद सुषमा तिवारी, अपराजिता मिश्रा सीओडी, अमित कुल्हार सीओडी, उपयंत्री प्रशांत गुप्ता, सीवरेज योजना से जुड़े रामप्रकाश वर्मा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने