नरसिंहपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और नागरिकों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को देखा और सुना।
समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया गया। परिजनों के सम्मान के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।



