स्वतंत्रता दिवस पर ABVP ने विद्यार्थियों को किया जागरूक, नशे से दूर रहने का दिया संदेश


सालीचौका, जिला नरसिंहपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई सालेचौका द्वारा विभिन्न विद्यालयों, सालेचौका महाविद्यालय एवं थाना सालीचौका पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों एवं युवाओं से संवाद करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान, देश की आजादी के महत्व तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी।




कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा गया कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, सामाजिक कार्य एवं राष्ट्र निर्माण में लगाने के लिए प्रेरित किया गया।




इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस से संबंधित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा और सहभागिता को प्रोत्साहित करना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनमें राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है।


परिषद की ओर से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार अपनाने, अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों को समझने और देशहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आजादी हमें केवल अधिकार नहीं देती, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की जिम्मेदारी भी देती है। युवाओं की सकारात्मक सोच, संस्कार और सक्रिय भागीदारी से ही सशक्त एवं विकसित भारत का निर्माण संभव है।


इस अवसर पर विद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थी, महाविद्यालय के विद्यार्थी तथा थाना सालीचौका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


वंदे मातरम्! 🇮🇳 भारत माता की जय!

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने