,
स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी
ऑटो चालक पर चाकुओं से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
नरसिंहपुर- स्टेशन थाना क्षेत्र अंतर्गत विपतपुरा फाटक के पास 15 अगस्त के पावन पर्व पर एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में भाग लेकर वापिस जा रही स्कूली छात्राओं से 3 बदमाशों द्वारा ऑटो के आगे पीछे होकर बाइक से छेड़छाड़ की जा रही थी।
जब ऑटो चालक ने विरोध किया तो आरोपियों को यह बात नागवार गुजरी। गुस्साए बदमाशों ने ऑटो चालक पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसका उपचार जारी।
नागरिकों ने पुलिस से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
