स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने विद्यार्थियों के साथ किया विशेष भोज

 


शासकीय हाई स्कूल रामपिपरिया में आयोजित विशेष भोज कार्यक्रम में हुए शामिल

नरसिंहपुर केसरी |स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल करेली विकासखंड के ग्राम रामपिपरिया स्थित शासकीय हाई स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय विशेष भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ पंक्ति में बैठकर मध्यान्ह भोजन किया और आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई एवं विद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।





      विशेष भोज के दौरान विद्यार्थियों को सब्जी-पूरी, खीर, पापड़ एवं सलाद सहित स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन परोसा गया। मंत्री श्री पटेल ने विद्यार्थियों के साथ भोजन कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। विद्यार्थियों ने भी उत्साह और उमंग के साथ विशेष भोज का आनंद लिया।


      इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  ज्योति नीलेश काकोड़िया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  अनीता राजेन्द्र ठाकुर, रामसनेही पाठक, महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, कलेक्टर  रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  गजेन्द्र सिंह नागेश सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने