भोपाल/नरसिंहपुर।नरसिंहपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं समर्थ सहारा के प्रधान संपादक चंद्रमोहन दुबे (सीएम दुबे) के परिवार पर मंगलवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके पुत्र समर्थ दुबे का भोपाल में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया, जबकि उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उनका इलाज एम्स भोपाल में जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, समर्थ दुबे अपनी बहन के साथ प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह कार से कॉलेज के लिए निकले थे। रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान समर्थ दुबे ने दम तोड़ दिया। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया है।
समर्थ दुबे के असमय निधन की खबर से पत्रकारिता जगत, सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। अनेक पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
परिवार के अनुसार, समर्थ दुबे का अंतिम संस्कार 28 जुलाई की शाम भोपाल में किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Tags
narsinghpur
