केंद्रीय जेल नरसिंहपुर में बंदियों ने प्रस्तुत की कृष्ण जन्मोत्सव की मनमोहक झांकी

 


नरसिंहपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल नरसिंहपुर में बंदियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म एवं बाल्यकाल पर आधारित आकर्षक झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राकेश सनोडिया, जेएमएफसी शिवकांत कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद गोलू राय सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की वंदना एवं पूजन से हुआ। इसके बाद बंदियों ने कंस के कारागार में माता देवकी के यहां भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, नंदबाबा द्वारा शिशु कृष्ण को टोकरी में लेकर गोकुल पहुंचाने और उनके बाल्यकाल से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को गीत-संगीत, भजन एवं कीर्तन के माध्यम से प्रस्तुत किया।

झांकी में बालकृष्ण का स्वागत, कृष्ण लला की पालकी और बाल गोपालों की वेशभूषा में बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नन्हे कलाकारों ने गायों और ग्वाल-बालों की वेशभूषा में नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान सुंदर पालने में विराजमान बालकृष्ण को जेल स्टाफ और बंदियों ने झूला झुलाकर जन्मोत्सव मनाया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम की रूपरेखा सहायक जेल अधीक्षक आशीष कुमार खरे के नेतृत्व में तैयार की गई। जेल अधीक्षक अदिति चतुर्वेदी पाण्डेय ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कारागार में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन के माध्यम से दीन-दुखियों के उद्धार और अधर्म के अंत का संदेश दिया तथा धर्म की स्थापना की।

कार्यक्रम के अंत में सहायक जेल अधीक्षक एडवर्ड स्वामी ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जेल उप अधीक्षक नरेंद्र कुमार व्यास, सहायक जेल अधीक्षक आशीष कुमार खरे, शिल्पा छत्तर, एडवर्ड स्वामी, देवेंद्र मांझी, बढ़ई प्रशिक्षक प्रभात कुमार नागेश्वर, विपिन कुमार, शिक्षक बंशपत्ति पटेल, हीरालाल मिश्रा सहित जेल का सुरक्षा स्टाफ उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने