अवैध शराब के कारोबार में लिप्त फरार आरोपियों की तलाश
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी.नागोतिया के मार्गदर्शन में थाना गोरखपुर की टीम द्वारा 71 बाटल एवं 24 पाव अंग्रेजी शराब जप्त की गई है।
थाना प्रभारी गोरखपुर श्री नितिन कमल ने बताया कि दिनांक 27-7-26 की रात चौकी रामपुर अन्तर्गतं विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि लोधी मोहल्ला असरानी डाक्टर के बाजू वाली गली गोरखपुर बाजार में मोनू सबलोक अपने एक साथी के साथ अवैध रूप से शराब बेचने के लिये रखा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई मोनू सबलोक पुलिस को देखकर अपने साथी के साथ अंधेरे का फायदा उठाते हुये अपने बैग व थैलों को छोड़कर भाग गया, बैंगों को चौक करने पर 1 बैग में अंग्रेजी शराब बैगपाईपर व्हीस्की की 11 बाटल, 1 बैग में मैजिक मोमेन्ट आरेंज फ्लेवर्ड वोदका की 11 बाटल, 1 बैग में मैजिक मोमेंट ग्रीन एपल फ्लेवर्ड वोदका की 12 बाटल, 1 बैग में सिर्माेनऑफ मिनटी जामुन वोदका की 10 बाटल, राजश्री लिखे हुये बैग में आफीसर्स च्वाइस व्हीस्की की 5 बाटल व 8 पीएम व्हीस्की की 3 बाटल तथा लंदन प्राईड व्हीस्की की 9 बाटल, सफेद प्लास्टिक के थैले में आईक्वोनिक व्हाइट व्हीस्की की 10 बाटल, तथा खाकी रंग के कार्टून में वैगपाईपर व्हीस्की के 24 पाव रखे मिले । मौके से 24 पाव एवं 71 बॉटल शराब जप्त करते हुये फरार आरोपी मोनू सबलोक व 1 अन्य के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उल्लेखनीय भूमिका- अवैध अंग्रेजी शराब जप्त करने में चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक महेन्द्र जाटव, प्रधान आरक्षक रामयश शर्मा, आरक्षक रोहित द्विवेदी, अजय भारद्वाज, श्यामसुंदर, अनूप सिंह, अश्विनी द्विवेदी, बालमुकुन्द, अर्पित सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
अवैध रूप से बचेने हेतु रखी 71 बॉटल एवं 24 पाव अंग्रेजी शराब जप्त,
byप्रधान संपादक हुसैन पठान
-
0

