कलेक्टर रजनी सिंह के निर्देशन में नगरीय निकायों में चला विशेष स्वच्छता अभियान



वार्डों से लेकर सड़कों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों तक हुई व्यापक साफ-सफाई

नागरिकों से स्वच्छता संबंधी अपील

नरसिंहपुर|जिले के नगरीय क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर  रजनी सिंह के निर्देशन में जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख सड़कों, वार्डों, पार्कों एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कर कचरे का उचित निस्तारण किया गया।



कलेक्टर रजनी सिंह ने जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अपने-अपने नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा नियमित साफ-सफाई के साथ आवश्यकता वाले स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के परिपालन में नगर पालिका करेली, गाडरवारा एवं गोटेगांव तथा नगर परिषद साईंखेड़ा एवं चीचली सहित अन्य नगरीय निकायों में स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं।


वार्डों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई

अभियान के दौरान नगरीय निकायों के स्वच्छता अमले ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। पार्कों, आवागमन वाले क्षेत्रों तथा आसपास के स्थानों से कचरा हटाया गया और एकत्रित कचरे का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उचित निस्तारण किया गया।

स्वच्छता अभियान के दौरान ऐसे स्थानों पर भी विशेष ध्यान दिया गया, जहां नियमित सफाई के बावजूद कचरा एकत्र होने की संभावना रहती है। स्वच्छता कर्मियों द्वारा श्रमदान एवं विशेष सफाई गतिविधियों के माध्यम से नगरीय क्षेत्रों को अधिक स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया गया।

स्वच्छता में जनभागीदारी जरूरी

अभियान के दौरान नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने घर, प्रतिष्ठान एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की गई। नागरिकों से कहा गया कि वे कचरे को सार्वजनिक स्थानों पर फैलाएं तथा गीले एवं सूखे कचरे के उचित निस्तारण में सहयोग करें।


कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन या नगरीय निकाय के अमले की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। नागरिकों के सहयोग से ही नगरों को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाया जा सकता है।

निरंतर जारी रहेंगी स्वच्छता गतिविधियां

जिले के नगरीय निकायों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियमित साफ-सफाई के साथ विशेष अभियान भी लगातार संचालित किए जा रहे हैं। इन अभियानों का उद्देश्य न केवल सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना है, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी एवं व्यवहार में स्थायी बदलाव लाना भी है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान को जनअभियान बनाते हुए अपने आसपास गंदगी न होने दें और स्वच्छ एवं सुंदर नरसिंहपुर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने