अपर कलेक्टर अरविंद सिंह ने जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं

 


जनसुनवाई में आये 120 आवेदन पत्रों की सुनवाई हुई

कलेक्टर रजनी सिंह के निर्देशन में अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, डिप्टी कलेक्टर देवंती परते सहित अन्य अधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में आवेदकों ने विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 120 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। अपर कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उन आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने