अल्पसंख्यक कांग्रेस नेताओं ने कहा 100 दिन में मिले न्याय
जबलपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी को आज जबलपुर में ग्राम गौरतला, गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर की 8 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।
अल्पसंख्यक कांग्रेस और स्थानीय नेताओं ने मांग की कि इस जघन्य अपराध में संलिप्त आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए और प्रकरण का निपटारा 100 दिन के भीतर किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में हाजी कदीर सोनी जी, विपक्ष नेता नगर निगम अमरीश मिश्रा नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाथी शर्मा सांसद प्रतिनिधि ताहिर अली पप्पू बसीम पार्षद गुलाम हुसैन बब्बी कुरैशी बबलू खान अजमीन खान, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष अशरफ मंसूरी, आशू खान, फिरोज ठाकरे जी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नेताओं ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि समाज में ऐसा अपराध दोबारा न हो।
