पाठक वार्ड में अवैध नल कनेक्शनों पर नपा का शिकंजा, 12 कनेक्शन काटे




नरसिंहपुर |07 अगस्त 2026

नरसिंहपुर केसरी|नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर ने जल कर चोरी रोकने और राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से अवैध नल कनेक्शन धारकों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को पाठक वार्ड में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान *12 अवैध नल कनेक्शनों* को काटने की कार्रवाई की गई।


नगर पालिका अमले ने वार्ड में घर-घर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान बिना अनुमति और बिना शुल्क जमा किए पानी का उपयोग करने वाले 12 उपभोक्ताओं के कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए। साथ ही संबंधितों को चेतावनी दी गई कि नियमानुसार उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई व जुर्माना भी लगाया जाएगा।


*दोबारा कनेक्शन जोड़ा तो होगी FIR*

नगर पालिका अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध नल कनेक्शन के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। यदि कोई उपभोक्ता कनेक्शन कटने के बाद पुनः अवैध रूप से नल जोड़ता पाया गया तो उसके खिलाफ *पुलिस में FIR दर्ज* कराई जाएगी।


*नियमित कराएं कनेक्शन*

नगर पालिका परिषद ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक अपने नल कनेक्शन नियमित नहीं कराए हैं, वे शीघ्र नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर निर्धारित शुल्क जमा कर अपने कनेक्शन वैध करवा लें। इससे भविष्य में किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सकेगा।


*जारीकर्ता:*  

नगर पालिका परिषद, नरसिंहपुर (म.प्र.)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने