नरसिंहपुर। जिला अभियोजन अधिकारी (DPO) राजकुमार पटेल 31 अगस्त 2026 को पुलिस एवं न्यायिक सेवा में लंबे कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर जिले के थाना प्रभारी, न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारी सहित पुलिस एवं अभियोजन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर राजकुमार पटेल ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए बताया कि नरसिंहपुर में उनकी पदस्थापना दूसरी बार रही। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा किए जाने वाले अनुसंधान की गुणवत्ता काफी अच्छी रही। कई मामलों में सराय इन्क्वेस्टिगेशन के चलते आरोपियों को सजा दिलाने में सफलता मिली।
उन्होंने बताया कि उनके परिवार में चार भाई और चार बहनें हैं। उनकी पहली नियुक्ति 7 फरवरी 1995 को हुई थी। सेवाकाल के दौरान उन्होंने सिवनी, बालाघाट, तत्कालीन होशंगाबाद (वर्तमान नर्मदापुरम) के पिपरिया और नरसिंहपुर सहित विभिन्न स्थानों पर सेवाएं दीं।
नरसिंहपुर से पदोन्नति के बाद लोकायुक्त सागर में पदस्थ रहे और सेवानिवृत्ति से पूर्व दोबारा नरसिंहपुर आए। उन्होंने अपने सेवाकाल में मिले सहयोग के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने राजकुमार पटेल के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।
