उज्जैन/कन्नौद। मध्यप्रदेश के जेल महानिदेशक डॉ. वरुण कपूर ने आज उज्जैन सर्किल की उप जेल कन्नौद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था सहित बंदियों से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डॉ. कपूर ने जेल परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंध, बैरक, बंदियों की व्यवस्थाएं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने जेल के रिकॉर्ड की जांच करने के साथ भोजन व्यवस्था और परिसर में साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया।
जेल महानिदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। साथ ही शासन की मंशा के अनुरूप बंदियों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा।
औचक निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित अन्य पुलिस एवं जेल अधिकारी मौजूद रहे।
