गांव-गांव पहुंचकर अधिकारी सुनेंगे समस्याएं
जिला स्तरीय अधिकारी देंगे विभागीय योजनाओं की जानकारी
नरसिंहपुर केसरी |मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत 21 अगस्त को ग्राम पंचायत हीरापुर में तीसरा जनसंवाद शिविर आयोजित होगा। अभियान के तहत अधिकारी बंधी, पिठहेरा, डोंगरगांव (नर्मदा), मुर्गाखेड़ा एवं हीरापुर का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और शासकीय योजनाओं व विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे।
हीरापुर में दोपहर 2 से 3:30 बजे तक शिकायतों एवं लोक सेवा गारंटी प्रकरणों की समीक्षा, 3:30 से 5 बजे तक जनसंवाद तथा 4 से 5 बजे तक उद्यमी संवाद होगा।
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने अधिकारियों को फील्ड में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
#JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #Narsinghpur
