जैसीनगर में 21 अगस्त को जनसंवाद कार्यक्रम, मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर सहित अधिकारी रहेंगे मौजूद

 


मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जैसीनगर में 21 अगस्त को आयोजित होगा जनसंवाद कार्यक्रम, कलेक्टर सहित जिला व ब्लॉक स्तर के अधिकारी रहेंगे मौजूद


सागर/मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आम जनता की शिकायतों के त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग और लोक सेवाओं को समय-सीमा में प्रदाय करने के उद्देश्य से  21 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत जैसीनगर स्थित मंगल भवन में जनसंवाद कार्यक्रम एवं समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में  जिसमें नागरिकों की समस्याओं को सुना जाएगा एवं मौके पर ही उनका निराकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में कलेक्टर प्रतिभा पाल सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के सभी प्रमुख अधिकारी विशेष रूप से शामिल होंगे, जो मौके पर ही समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित  करेंगे।

 

इस कार्यक्रम में नागरिक शामिल होकर अपनी शिकायतें और सुझाव सीधे अधिकारियों के समक्ष दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन द्वारा जनपद पंचायत जैसीनगर  के क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे 21 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अपने आवेदन दें और शासन की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएँ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने