कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संवाद से दिया जाएगा सामाजिक समरसता का संदेश
नरसिंहपुर-संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन, नरसिंहपुर द्वारा 20 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ 20 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ होगा।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर प्रातः 11 बजे संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर, झिरना पावर हाउस के पास, डेडवारा, नरसिंहपुर में कलश एवं संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी का पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात कलश वंदन यात्रा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर, झिरना से शासकीय पीजी कॉलेज, नरसिंहपुर तक निकाली जाएगी। इसके उपरांत दोपहर 1 बजे शासकीय पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम, नरसिंहपुर में समरसता संवाद आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे एवं समानता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।
