कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

 


कलेक्टर रजनी सिंह ने बुधवार को राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में राजस्व अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


      बैठक में आरसीएमएस में राजस्व प्रकरणों की स्थिति, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की गई। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री, भू-अर्जन, वन ग्राम से राजस्व ग्राम की प्रगति तथा शासकीय उपयोग की भूमि से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई।


      कलेक्टर ने टीएल/जनसुनवाई एवं अतिक्रमण, सीएम हेल्पलाइन के 100 दिवस से अधिक लंबित प्रकरण, लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतें तथा सीपी ग्राम से संबंधित मामलों की समीक्षा की। अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।


      बैठक में अपर कलेक्टर  अरविंद सिंह, समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने