मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जबलपुर उत्तर विधायक अभिलाष पांडे ने की भेंट, विकास परियोजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा



भोपाल/जबलपुर|प्रदेश के विजनरी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से आज जबलपुर उत्तर विधानसभा के विधायक अभिलाष पांडे जी ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उत्तर विधानसभा, जबलपुर के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स एवं जनकल्याणकारी विषयों पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई।


भेंट के दौरान विधायक अभिलाष पांडे ने जबलपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति देने के संबंध में मुख्यमंत्री जी के समक्ष कई प्रस्ताव रखे। साथ ही क्षेत्र को आधुनिक, सशक्त एवं सुविधायुक्त बनाने की दिशा में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं आधारभूत संरचना से जुड़े अनेक विषयों पर मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ।


इस अवसर पर विधायक अभिलाष पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार विकास और जनसेवा के संकल्प को निरंतर धरातल पर साकार कर रही है। हमारा प्रयास है कि उत्तर विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास की रोशनी पहुँचे और प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुगमता, सुविधा एवं समृद्धि आए।


मुख्यमंत्री जी ने भी जबलपुर उत्तर के समग्र विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि जनहित के कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने