पुलिस विभाग में सेवाओं के लिए मिला केंद्रीय गृहमंत्री का अति उत्कृष्ट सेवा पदक

 




 नरसिंहपुर केसरी| थाना सोहागपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक गणेश राय जो वर्ष 2023 के लिए केंद्रीय गृहमंत्री के अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए नामांकित किए गए थे,उनको केंद्रीय गृहमंत्री भारत सरकार के द्वारा अति उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह पदक दिया गया है,पदक जिला स्तर पर पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त होने पर 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन नर्मदापुरम में दिया गया,वर्ष 2024 में इस पदक की घोषणा हुई थी जिसमें प्रदेश के 125 अधिकारी/कर्मचारी अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं 168 अधिकारी /कर्मचारी उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चुने गए थे, ज्ञात हो नर्मदापुरम संभाग हरदा,रायसेन,बैतूल नर्मदापुरम में राय अकेले थाना स्तर पर ऐसे अधिकारी थे जो अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चुने गए थे पूर्व में भी सहायक उप निरीक्षक गणेश राय को पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश की प्रशंसा डीजीसीआर एवं कर्मवीर योद्धा आदि प्रशस्ति पत्र,पदक मिल चुके हैं राय को पदक मिलने पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा एवं सोहागपुर क्षेत्र के लोगों के द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।सहायक उप निरीक्षक गणेश राय ने बताया कि पुलिस विभाग में सेवाओं के लिए अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त करने का गरिमामय पल हमेशा याद रहेगा यह मौका पुलिस विभाग में कड़ी मेहनत लगन से कार्य करने का नतीजा है उन्होंने पदक से संबंधित जिला एवं राज्य स्तर की  ज्यूरि को धन्यवाद ज्ञापित किया है।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने