मंत्री श्री सिंह का दौरा कार्यक्रम जारी
प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह शुक्रवार 14 अगस्त 2026 को जिले के गाडरवारा में तिरंगा यात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह 14 अगस्त को प्रात: 9:30 बजे ग्राम लोलरी से प्रस्थान कर प्रात: 10:30 बजे गाडरवारा आएंगे। आप यहां शक्तिधाम, पलोटन गंज से जय स्तम्भ पुराना गल्ला मंडी तक आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। तदुपरांत मंत्री श्री सिंह दोपहर 12:30 बजे सेवा सदन लक्ष्मी टाउनशिप गाडरवारा में क्षेत्रीय गणमान्यजनों से सौजन्य भेंट करेंगे। इसके पश्चात अपरान्ह 3:30 बजे नमामि पैलेस सोयाबीन प्लांट के पास गाडरवारा में ऑल ड्राइवर्स कल्याण संगठन मध्यप्रदेश इकाई जिला नरसिंहपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री श्री सिंह सायं 5 बजे गाडरवारा से छिंदवाड़ा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
मंत्री उदय प्रताप सिंह शनिवार 15 अगस्त 2026 को दोपहर एक बजे छिंदवाड़ा से प्रस्थान कर सायं 4 बजे लोलरी आएंगे।
