मटकुली में महंगाई, भ्रष्टाचार और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन



मटकुली, नर्मदापुरम। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पांडे के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मटकुली ने आज बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं को लेकर विशाल विरोध प्रदर्शन किया।



ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश उईके के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झिरपा चौराहे से बस स्टैंड होते हुए पेट्रोल पंप तक पैदल मार्च निकाला। 

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शक्कर, दाल, खाद्य तेल, प्याज, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलेंडर सहित रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।


कांग्रेसियों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताते हुए हाथों में गैस सिलेंडर उठाए और आम नागरिकों को शक्कर वितरित की। इस दौरान _"भाजपा सरकार होश में आओ"_ और _"महंगाई आसमान छू रही है, भाजपा सरकार सो रही है"_ जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।


इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष हीरालाल पाल, राजू काकोडिया, ब्लॉक सचिव सतीश मरकाम, खैरीकला मंडलम अध्यक्ष शिवनंदन रघुवंशी, पनारी मंडलम अध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर, सिंगानामा मंडलम अध्यक्ष अशोक यादव सहित बलिराम कुमरे, विनोद उईके, शैलेंद्र मालवीय, अंकित राय, रामलाल मर्सकोले, राकेश भल्लवी, हरीश कुमरे सहित बड़ी संख्या में मंडलम एवं ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने