नरसिंहपुर स्व. डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डीकर की पुण्यतिथि के अवसर पर मुशरान भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस सेवादल नरसिंहपुर कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डीकर जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उनके जीवन, संघर्ष, समाजसेवा एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।वक्ताओं ने कहा कि डॉ. हार्डीकर जी का जीवन त्याग, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायी मिसाल है। उनके आदर्श आज भी कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अतुल चौरसिया ,जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस विवेक पटेल जिला उपाध्यक्ष रीतेश नामदेव , कोषाध्यक्ष अभिषेक जाट,जिला सचिव रक्षित चौरसिया , अभिषेक लेवी,जितेंद्र तिवारी,प्रशिक्षक रूपेश बरसैंया , प्रशिक्षक अमर सिंह सिलावट,ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल ऋषिराज मुस्करया एवम ब्लॉक सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्व. डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डीकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम
byप्रधान संपादक हुसैन पठान
-
0
