मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए तुलसी के पौधों का वितरण किया गया।


 इंदौर, मध्य प्रदेश, 26 अगस्त 2026

*तुलसी केवल पौधा नहीं, प्रकृति का अनमोल उपहार*

*भारतीय परंपरा में तुलसी का विशेष महत्व माना गया है। इसे पवित्रता, स्वास्थ्य और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। तुलसी का पौधा घर-आंगन की हरियाली बढ़ाने के साथ प्रकृति के प्रति लोगों में जुड़ाव पैदा करता है।*




*इस अवसर पर मौलाना, इमाम, धर्मगुरु, समाजसेवी, पुलिस प्रशासन, पत्रकारगण एवं अन्य प्रमुख नागरिकों को तुलसी के पौधे भेंट किए गए।*

*इस पहल के माध्यम से सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस सकारात्मक पहल की सराहना की और समाज में प्रेम, भाईचारे एवं एकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।*


मुख्य रूप से मंच के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक फारूक खान जी,संभाग संयोजक शेख शहजाद जी,नगर संयोजक अज्जू पठान जी,अन्सार अहमद जी,रफीक खान जी,फ़ेजान खान,अनवर खान,इमरान अहमद,जावेद भाई,आसिफ़ शाह,फ़िरोज़ खान,अन्य बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने