नगरपालिका का सख्त रुख: पॉलीथिन और गंदगी पर लगातार होगा जुर्माना और कार्रवाई


नरसिंहपुर/ नरसिंहपुर केसरी/  नरसिंहपुर नगरपालिका अमले ने शहर में सिंगल यूज पॉलीथिन के विक्रय और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माना कार्रवाई शुरू कर दी है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।





मुख्य नगरपालिका अधिकारी नरसिंहपुर गजेंद्र सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में आरआई, राजेश पटेल, चंद्रकांत श्रीवास, सुधीर तिवारी, सुनील चौधरी, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी सुमित पटेल, अजय खत्री सहित नगरपालिका अमला शामिल रहा।


टीम ने दुकानों पर पॉलीथिन एवं सिंगल यूज सामग्री बेचने तथा अपनी दुकान के आसपास गंदगी रखने पर संबंधित व्यापारियों पर जुर्माना लगाया।


सीएमओ की अपील  

सीएमओ गजेंद्र सिंह ने नरसिंहपुर नगर के नागरिकों से अपील की है कि वे सिंगल यूज पॉलीथिन और अन्य प्रतिबंधित सामग्री न खरीदें और न ही उपयोग करें। साथ ही अपने आसपास सफाई बनाए रखने का आग्रह किया।


उन्होंने कहा कि डेली रेहड़ी, हाथ ठेला लगाने वाले फल, फूल, भुट्टा विक्रेता सहित सभी दुकानदार अपना कचरा एकत्र कर नगरपालिका वाहन में डालें या कचरा डंप स्थल पर पहुंचाएं। ऐसा न करने पर प्रतिदिन जुर्माना कार्रवाई की जाएगी और जुर्माने की राशि बढ़ते क्रम में होगी।


सीएमओ ने इस अभियान में आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ शहर बनाने में सभी की भागीदारी जरूरी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने