अखंड भारत के संकल्प के साथ नरसिंहपुर में हुई भारत माता की भव्य आरती
नरसिंहपुर केसरी/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नरसिंहपुर इकाई द्वारा नगर के हृदयस्थल सुभाषपार्क चौराहे पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर "अखंड भारत दिवस' के उपलक्ष्य मे "तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें ना रहें" के राष्ट्रजागरण भाव से आयोजित "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" व "ABVP जिंदाबाद" के गगनभेदी नारों के मध्य उत्साह व जोशपूर्ण वातावरण मे भारत माता की भव्य व दिव्य आरती में मुख्यवक्ता के रूप मे परिषद के पूर्व प्रदेश सहमंत्री विनीत नेमा का पाथेय प्राप्त हुआ ।
जिला संगठन मंत्री प्रिंस तिवारी के मार्गदर्शन मे आयोजित इस महत्वपूर्ण
कार्यक्रम मे देश के अमर बलिदानियो को याद करते हुये उनके प्रेरकसूत्रों को अपने जीवनप्रवाह मे उतारने का आव्हान कर, युवाओं में राष्ट्रभक्ति और देश सेवा की भावना जागृति के निरंतर प्रयास व एकस्वर मे अखंड भारत का संकल्प दोहराया गया ।
इस अवसर पर शंकराचार्य वार्ड पार्षद श्री अजय प्रताप पटेल, किसान नेता देवेंद्र पाठक, जिलाध्यक्ष भारत रक्षा मंच, श्रीकांत मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी एसके चतुर्वेदी, श्रेयांस गुप्ता सहित, परिषद के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ सहित आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थित रही ।

.jpeg)