इंदौर में दाऊदी बोहरा समाज ने धूमधाम से मनाया बुरहानी गार्ड में कार्यक्रम, तिरंगा फहराया

 


नरसिंहपुर केसरी के लिए - इंदौर की खबर

इंदौर, शनिवार 16 अगस्त 2026 

सैफी नगर स्थित दाऊदी बोहरा समाज द्वारा बुरहानी गार्ड का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैयदना साहब के सैफी नगर प्रतिनिधि शब्बीर भाई हुसामी ने तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश दिया।


इस अवसर पर बुरहानी गार्ड के मुर्तजा मिठाई वाला और बुरहान राजगढ़ वाला ने बताया कि कार्यक्रम में शेख सैफुद्दीन भाई खंबाती, नगर सुरक्षा समिति थाना जुनी इंदौर के महेंद्र पाल सलुजा "मामाजी", फिरोज सायकल वाला, मज़हर हुसैन सेठजी वाला, बुरहानुद्दीन शकुरवाला, मोईज मुंशी और जौहर मानपुर वाला सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता और सद्भाव का माहौल देखने को मिला। तिरंगा फहराने के बाद सभी ने देश की उन्नति के लिए दुआएं कीं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने