भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🕯️
गोटेगांव: जंगल की खामोशी निगल गई मासूमियत, 8 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार*
गोटेगांव/नरसिंहपुर। थाना गोटेगांव के झौतेश्वर चौकी अंतर्गत ग्राम गौरतला से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। कक्षा तीसरी में पढ़ने वाली 8 वर्षीय मासूम *आलिया खान* का शव गांव के समीप जंगल में मिला। बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई।
इस तरह चला सर्च ऑपरेशन*
आलिया के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक *डॉ. ऋषिकेश मीना* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। संभावित घटनास्थल और गांव से लगे जंगल क्षेत्र में ग्रामीणों के सहयोग से लगभग30 से 40 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा व्यापक सर्च अभियान चलाया गया।
सघन खोजबीन के बाद पुलिस टीम ने जंगल से नाबालिग बालिका का शव बरामद किया।
*आरोपी पुलिस की गिरफ्त में*
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
*पूरा क्षेत्र शोकाकुल, सड़कों पर उतरे लोग*
इस हृदयविदारक घटना से गौरतला ही नहीं, पूरा गोटेगांव क्षेत्र गम और गुस्से में है। जिस उम्र में बच्ची को स्कूल की घंटी सुननी चाहिए थी, उसका जनाजा उठेगा।
घटना के विरोध में नागरिकों ने कैंडल मार्च निकाला। हाथों में मोमबत्ती और "JUSTICE FOR ALIYA - WE DEMAND ANSWERS" के बैनर लिए लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।
नरसिंहपुर केसरी की मांग
_नरसिंहपुर केसरी_ परिवार इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में किसी और बेटी के साथ ऐसा जघन्य अपराध न हो।
ईश्वर दिवंगत मासूम बिटिया *आलिया खान* की आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दे।
_— नरसिंहपुर केसरी_
#JusticeForAliya"_
