"भगवा हमारी शान, संत हमारी जान: नरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, पप्पू यादव-कांग्रेस का फूंका पुतला"


नरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी"

नरसिंहपुर।* भगवा के अपमान और संत-महात्माओं पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को नरसिंहपुर का सुभाष पार्क चौराहा भगवामय हो गया। 


विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के आह्वान पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और हिंदू समाज के लोग एकजुट हुए और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेता पप्पू यादव एवं कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।


*"भगवा सिर्फ रंग नहीं, संस्कार है"*  

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवा रंग केवल एक वस्त्र का रंग नहीं है। यह सनातन संस्कृति, भारतीय परंपरा और करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। संत-महात्मा हमारे मार्गदर्शक हैं। उनके सम्मान पर कोई भी आंच आए, हिंदू समाज उसे बर्दाश्त नहीं करेगा।


कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विहिप, बजरंग दल और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे। पूरे समय "जय श्रीराम" और "भारत माता की जय" के नारे गूंजते रहे। माहौल को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने