मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन क्लिक के माध्यम से हितग्राहियों के खातों में अंतरित की राशि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत वन क्लिक के माध्यम से प्रदेश के हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता राशि का वितरण किया। इस अवसर पर नरसिंहपुर जिले के 100 हितग्राहियों के बैंक खातों में कुल 2 करोड़ 24 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि सीधे अंतरित की गई।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्थानीय कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। यहां उपस्थित हितग्राहियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन एवं कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सुना। इस दौरान श्रम पदाधिकारी एवं श्रम निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले की जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में भी किया गया, जहां हितग्राहियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम से जुड़कर मुख्यमंत्री का संदेश सुना। संबल योजना के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं उनके परिवारों को विभिन्न परिस्थितियों में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। जिले के 100 हितग्राहियों को 2.24 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे बैंक खातों में मिलने से उन्हें आर्थिक संबल प्राप्त होगा।
#Narsinghpur
Jansampark Madhya Pradesh Department of Labour, Madhya Pradesh
