हरदा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोलवा में बीती रात 48 वर्षीय परमानन्द जाट की हत्या कर दी गई। उनका शव गांव के बाहर खेत के पास स्थित नाले में मिला। पुलिस को प्रथमदृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है।
घर से 2 लाख रुपए लेकर निकले थे
जानकारी के मुताबिक, परमानन्द जाट घटना वाले दिन घर से करीब 2 लाख रुपए लेकर निकले थे। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मृतक के बड़े भाई रामनिवास जाट के अनुसार, गांव के बाहर नाले के पास परमानन्द की बाइक खड़ी मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की।
खेत के पास नाले में मिला शव
सुबह परिजन और पुलिस टीम तलाश करते हुए खेत के पास पहुंची। यहां नाले में परमानन्द का शव मिला। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
धारदार हथियार से हमला करने की आशंका
एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार, शव की स्थिति को देखते हुए आशंका है कि परमानन्द के गले, पैर और पीठ पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घटनास्थल से मिले संकेतों के आधार पर पुलिस को शक है कि आरोपियों ने पहले खेत में हत्या की और बाद में शव को खींचकर खेत किनारे नाले में फेंक दिया।
2 लाख रुपए और पुराने सामान के कारोबार पर भी जांच
पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। जांच में यह बात सामने आई है कि परमानन्द दूध का व्यवसाय करने के साथ पुराने सामानों की खरीद-बिक्री भी करते थे। घटना वाले दिन उनके घर से करीब 2 लाख रुपए लेकर निकलने की जानकारी भी सामने आई है। ऐसे में पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है कि हत्या का संबंध रुपए या पुराने सामानों के कारोबार से तो नहीं है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
हत्या की घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल है। परिजन और ग्रामीण मामले को लेकर सिटी कोतवाली थाना पहुंचे। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।