![]() |
नरसिंहपुर। जिले में लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने थाना कोतवाली पहुंचकर लंबित अपराध, मर्ग एवं शिकायतों की विवेचकवार प्रभावी समीक्षा की।
इस दौरान एसपी डॉ. मीना ने थाने में लंबित समस्त प्रकरणों में अब तक की गई कार्यवाही एवं वर्तमान स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सभी विवेचकों को लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि गंभीर एवं जघन्य प्रकरणों में गुणवत्तापूर्ण एवं वैज्ञानिक विवेचना पर विशेष जोर दिया जाए। विवेचना में तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों का प्रभावी उपयोग किया जाए, ताकि आरोपी को सजा दिलाई जा सके।
साथ ही उन्होंने फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं न्यायालय से जारी लंबित वारंटों की तामीली हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। जन शिकायतों के निराकरण को लेकर भी उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान एसडीओपी मनोज गुप्ता थाना प्रभारी गौरव चांटे सहित समस्त विवेचक अधिकारी उपस्थित रहे।

.jpeg)