नरसिंहपुर केसरी के लिए विशेष समाचार
भोपाल| मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर फैली एक अफवाह ने राजधानी भोपाल में असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। मुस्लिम समाज में तेजी से यह बात फैली कि UCC लागू होने के बाद कजिन मैरिज यानी रिश्तेदारों के बीच होने वाले निकाह पर रोक लग जाएगी। इस अफवाह के बाद भोपाल के काजियात कार्यालयों में निकाह के आवेदनों की बाढ़ आ गई है।
आम दिनों में जहां रोजाना 30 से 40 निकाह के आवेदन आते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 200 से 300 प्रतिदिन तक पहुंच गई है। 0b34
बताया जा रहा है कि कई ऐसे परिवार भी जल्दबाजी में निकाह कराने पहुंच रहे हैं, जिनके बच्चों की शादी कई महीने बाद तय थी। उन्हें डर है कि UCC लागू होने के बाद उनकी तय शादियां नहीं हो पाएंगी।
वक्फ बोर्ड ने बताया अफवाह
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड और शहर काजियात ने इस आशंका को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है। वक्फ बोर्ड का कहना है कि कजिन मैरिज पर रोक की खबर गलत है। UCC के पूरे प्रावधानों को पढ़ने पर साफ होता है कि ऐसी कोई रोक नहीं है। 0b34
काजियात ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और UCC के पूरे प्रावधानों को समझें।
गौरतलब है कि पिछले महीने मध्य प्रदेश विधानसभा में भारी हंगामे के बीच UCC विधेयक पारित हुआ था। बिल में तीन तलाक और निकाह हलाला को दंडनीय बनाने, बहुविवाह पर रोक और लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने जैसे प्रावधान हैं।
