जेल सुधार की दिशा में ऐतिहासिक पहल : महानिदेशक डॉ. वरुण कपूर की मौजूदगी में जेल विभाग और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के बीच हुआ MOU


भोपाल, 30 अगस्त।* मध्यप्रदेश के कारागार इतिहास में एक पथ-प्रवर्तक पहल के तहत जेल मुख्यालय, भोपाल में आज एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए।



मध्यप्रदेश के महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ, डॉ. वरुण कपूर जी* के गरिमामय नेतृत्व एवं उपस्थिति में यह MOU संपन्न हुआ। मध्यप्रदेश कारागार विभाग की ओर से स्वयं *डॉ. वरुण कपूर* ने हस्ताक्षर किए, जबकि राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (Rashtriya Raksha University), गांधीनगर, गुजरात की ओर से निदेशक सुश्री नूरीन जी ने हस्ताक्षर किए।


इस महत्वपूर्ण समझौते का उद्देश्य प्रदेश की सभी जेलों में निरुद्ध बंदियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़, आधुनिक और वैज्ञानिक बनाना है।


*डॉ. वरुण कपूर ने इस अवसर पर कहा कि* जेल केवल दंड की जगह नहीं, सुधार की प्रयोगशाला है। बंदियों का मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो उनका सामाजिक पुनर्वास भी बेहतर होगा और वे समाज की मुख्यधारा में सकारात्मक योगदान दे सकेंगे।

इस MOU के तहत -

1.  सभी जेलों में बंदियों की नियमित मानसिक स्वास्थ्य जांच और काउंसलिंग होगी।

2.  जेल अधिकारियों व कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य प्रथमोपचार का विशेष प्रशिक्षण RRU के विशेषज्ञ देंगे।

3.  तनाव प्रबंधन, आत्महत्या रोकथाम और पुनर्वास के लिए आधुनिक मॉड्यूल तैयार किए जाएंगे।


जेल मुख्यालय पर हुए इस कार्यक्रम को सुधारात्मक प्रशासन के क्षेत्र में मील का पत्थर माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने