ग्राम श्रीनगर में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, मुस्लिम समाज ने कांवड़ यात्रियों का किया भव्य स्वागत


श्रीनगर, गोटेगांव| ग्राम श्रीनगर में कांवड़ यात्रियों का मुस्लिम समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ग्राम के सभी मुस्लिम भाइयों ने एकत्रित होकर सौहार्द और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की।

जामा मस्जिद के सदर शफी खान के नेतृत्व में कांवड़ यात्रियों पर फूल बरसाकर एवं फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। साथ ही सभी शिवभक्तों को फल वितरित किए गए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ग्राम श्रीनगर में यह परंपरा पिछले 100 सालों से चली आ रही है। यहां सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है और किसी भी प्रकार का हिंदू-मुस्लिम भेदभाव नहीं है। ग्राम में हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब का पालन किया जाता रहा है और आगे भी किया जाता रहेगा।

कार्यक्रम में हाजी अब्दुल हफीज सिद्दीकी, हाजी अब्दुल हकीम सिद्दीकी, हाजी इकबाल साहब, हाजी महबूब खान, हाजी शमीम खान, शेख मुस्ताक, शेख जफर भाई, अब्बू ट्रेलर, लतीफ खान, नशीर, माजिद मिस्त्री, सगीर खान, रमजान जूता वाले सहित ग्राम के सभी मुस्लिम बंधु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने