केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने आमगाँव बड़ा से की 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत, घर-घर पहुंचाया राष्ट्रीय ध्वज


आमगाँव बड़ा/नरसिंहपुर केसरी* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से पूरे देश में 9 से 17 अगस्त तक चल रहे _'हर घर तिरंगा अभियान'_ के तहत मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री  प्रहलाद पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आमगाँव बड़ा  से अभियान की शुरुआत की।





रविवार को करेली बाजार स्थित सिंहपुर चौराहा सोसायटी से सोनी धर्मशाला तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा ज़िला अध्यक्ष रामसनेही पाठक एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। मंत्री जी ने स्वयं घर-घर जाकर नागरिकों को तिरंगा वितरित किया और अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया।


इस अवसर पर मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि _'हर घर तिरंगा'_ अभियान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर हम सभी को 15 अगस्त तक अपने घर की छत पर गर्व से तिरंगा लगाना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी `harghartiranga.com` पर अवश्य साझा करें।


कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने