अनुज परिहार बने विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के महाकौशल प्रांत बल उपासना प्रमुख



नरसिंहपुर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल महाकौशल प्रांत की 2 दिवसीय बैठक कटनी स्थित दिवांचल मैरिज गार्डन में संपन्न हुई। 




बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री श्री *विनायक राव*, केंद्रीय मंत्री *अजय पारीक जी* एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री *राजा राम जी* का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। 


बैठक में आगामी 6 माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही धर्मांतरण, लव जिहाद जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।


बैठक में महाकौशल प्रांत मंत्री *उमेश मिश्रा*, प्रांत संगठन मंत्री *जितेंद्र जी* सहित क्षेत्र एवं प्रांत के पदाधिकारी तथा महाकौशल प्रांत के सभी जिलों के अध्यक्ष एवं मंत्री उपस्थित रहे।


समापन सत्र में प्रांत की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें नरसिंहपुर जिले के ग्राम *बकौरी, गोटेगांव* निवासी *अनुज परिहार* को महाकौशल प्रांत का *बल उपासना प्रमुख* नियुक्त किया गया। 


श्री परिहार पूर्व में सागर विभाग संगठन मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण प्रभारों का दायित्व संभाल चुके हैं। उनकी इस नई नियुक्ति पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने