सांदीपनि विद्यालय नरसिंहपुर में 54 विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलें वितरित

 




नरसिंहपुर केसरी|मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय, नरसिंहपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने 54 विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित की।


      पूर्व राज्यमंत्री श्री पटेल ने विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि दूरी के कारण कोई भी बालक या बालिका शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि यह योजना विद्यार्थियों को विद्यालय तक सुगम आवागमन उपलब्ध कराकर उनकी नियमित उपस्थिति और पढ़ाई में रुचि बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों की सराहना करते हुए छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को 15 अगस्त के बाद पुनः विधानसभा भ्रमण कराने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में कुल 54 विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित की गईं, जिनमें 37 बालक एवं 17 बालिकाएं शामिल रहीं।


      इस अवसर पर महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, पार्षद भारती माखीजा, अन्य जनप्रतिनिधि, प्राचार्य प्रभात कुमार मिश्रा, वरिष्ठ शिक्षक योगेश गुप्ता, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मर्णा सिंह एवं  मनोज वैष्णव ने और आभार महेंद्र सिंह लोधी व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने