संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर सिहोरा मंडल के बरमान खुर्द में कलश वंदन यात्रा का माननीय विधायक श्री विश्वनाथ सिंह जी पटेल (मुलायम भैया) जी ने श्रद्धापूर्वक स्वागत किया संत शिरोमणि रविदास महाराज जी के मंदिर में पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
आज संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पावन स्मृति और उनके महान विचारों को जन-जन तक पहुंचाने वाली कलश वंदन यात्रा में सहभागिता करना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य और गौरव का विषय है।
संत रविदास जी महाराज ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज को समानता, समरसता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने उस समय समाज को नई दिशा देने का कार्य किया, जब अनेक प्रकार की सामाजिक विषमताएं विद्यमान थीं। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि मनुष्य की पहचान उसकी जाति या जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्म, आचरण और मानवता से होती है।
.jpeg)

