गाडरवारा के समीपी ग्राम झांझनखेड़ा की बेटी सारिका कौरव ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से गांव व जिले का नाम रोशन किया है।
कृषक कमलेश सिंह कौरव की बेटी सारिका का एमपीपीएससी परीक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा विभाग में क्रीडा अधिकारी के पद पर चयन हुआ है।
वर्तमान में सारिका जवाहर नवोदय विद्यालय, धारवाड़ (कर्नाटक) में खेल शिक्षिका के रूप में सेवाएं दे रही हैं।
